सफेद दाग इन घरेलू उपायों से दूर होंगे

हमारे भारतीय समाज में सफेद दाग को एक अभिशाप की तरह देखा जाता है हम सभी पाठको को यहबात दे कि सफेद दाग की समस्या को साधारण और आसान घरेलू उपायों से भी दूर किया जा सकता है। नीचे दिए गए सभी इन घरेलू उपायों को ध्यानपूर्वक पढ़े।

सफेद धब्बे एक प्रकार का चर्म रोग है जो किसी एलर्जी या त्वचा की समस्या के कारण होता है।  कभी-कभी यह अनुवांशिक भी होता है।  दुनिया के दो प्रतिशत लोग इस समस्या से पीड़ित हैं और भारत में चार प्रतिशत तक लोग इस समस्या से पीड़ित हैं।  इसे ठीक करने में बहुत  समय और धैर्य की आवश्यकता होती है।

शरीर साफ रखें :-

कई बार यह देखा गया है समय न होने कि वजह से लोग मल-मूत्र को रोक कर रखते हैं। जो कि बहुत गलत है। इससे शरीर के अंदर अपशिष्ट पदार्थों का जमावड़ा बन जाता है यह शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हमेशा शरीर के विषैले तत्‍व को बाहर निकालें और शरीर को शुद्ध रखें।

फायदेमंद बथुआ:-

जितना हो सके बथुआ को अपने आहार में शामिल करें। बथुआ को रोज उबालकर उसके पानी से शरीर के सफेद दागों को धो लें। दो कप कच्चे बथुआ का रस निकाल लें, आधा कप तिल का तेल डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब तेल ही रह जाए तो इसे उतार लें। अब इसे रोजाना दाग पर लगाएं।

फायदेमंद अदरक:-

रोजाना अदरक का रस पिएं और खाली पेट अदरक का एक टुकड़ा चबाएं। साथ ही अदरक को पीसकर गोरी त्वचा पर लगाएं।

Note:- हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो हमे कंमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment