गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 2023 इतिहास, महत्व, निबंध, शुभकामनाएं और भाषण | Republic Day Of India – 26 January 2023 History, Significance, Essay, Wishes and Speech In Hindi

Republic Day Of India History, Importance, Essay, Wishes, Quotes, Shayari, Slogan, SMS, Status, Speech In Hindi Facebook Twitter Instagram WhatsApp –

26 January 2023 Republic Day Of India: गणतंत्र दिवस भारत के तीन राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है यह हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था।

26 जनवरी को संविधान लागू करने का उद्देश्य 

जैसा की आप सभी को विदित है की भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर पूरा तैयार हो गया था। तो आपके मन में सवाल आता होगा की इसे उसी दिन लागू क्यों नही किया गया? ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम अंग्रेजो के गुलाम थे तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साल 1929 के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य को शपथ ली। 

इस अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेज सरकार से मांग की, की भारत को 26 जनवरी 1930 तक संप्रभु राज्य का दर्जा दे दिया जाए। 

लेकिन जब अंग्रेज सरकार ने कांग्रेस की मांग नही मानी तब कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को रावी नदी के तट पर झंडा फहराया और पूर्ण स्वराज्य या स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

उसके बाद 15 अगस्त 1947 तक हर वर्ष 26 जनवरी को ही लगभग 17 सालों तक स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता रहा इसी कारण इस दिन के महत्व को बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान 26 नवंबर को बनकर तैयार हो गया लेकिन उसे 26 जनवरी को लागू किया गया।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं स्टेटस

26 जनवरी 2023, गणतंत्र दिवस का महत्व 

  • गणतंत्र की परिभाषा:- कुछ लोग गणतंत्र का अर्थ संविधान से मानते हैं लेकिन इसकी परिभाषा थोड़ी अलग है इसका अर्थ होता है कि देश का मुखिया वंशानुगत ना होकर जनता द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से चुना हुआ होना चाहिए।

गणतंत्र दिवस 2023 भाषण 

  • सबसे पहले आपको स्टेज पर जाकर मुख्य अतिथि, और सभी का बारी बारी से अभिवादन करना है। 

Leave a Comment